छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: खेत में जुआ खेल रहे 05 जुआरियो पर की गयी कार्यवाही

⁕ थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही।

⁕ ग्राम मौहाभाठा खेत में जुआ खेल रहे 05 जुआरियो पर की गयी कार्यवाही।

⁕ आरोपीगण से नगदी रकम 3110/- , 52 पत्ती ताश व एक नग टॉवेल को किया गया जप्त।

पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भ0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध के रोकथाम व नियंत्रण तथा काननू व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु असामाजिक तत्वो के खिलाफ सतत अभियान कार्यवाही किया जा रहा है, चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत ग्राम मौहाभाठा खेत खलिहान में जुआ खेल रहे जुआरियान-

  1. अलख माण्डले पिता हरिराम उम्र 35 साल,
  2. हेमचंद नेटी पिता स्व0 ठाकुरराम नेटी उम्र 28 साल,
  3. शुभम ठाकूर पिता स्व0 हेमशंकर ठाकु उम्र 26 साल,
  4. हरिश कुमार देवदास पिता नुतन लाल उम्र 30 साल,
  5. योगेश पटेल पिता हरिशचंद्र पटेल उम्र 28 साल सभी निवासी ग्राम मौहाभाठा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0
    उपरोक्त सभी को जुआ खेलते पकड़ा गया आरोपीगणों के पास एवं फड़ से नगदी रकम 3110/- रूपये, 52 पत्ती ताश, व एक नीले रंग का टॉवेल को जप्त किया गया, आरोपियों का कृत्य छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 का घटित करना पाए जाने से आरोपीगण के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi