छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : अवैध परिवहन करते ट्रक से 350 कट्टा धान जब्त किया…

राजनांदगांव, पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी में धान का अवैध परिवहन करते ट्रक को पकड़ा है।

ट्रक से 350 कट्टा धान जब्त किया गया है, जिसकी मात्रा 126 क्विंटल है। वहीं दो कोचियों से भी धान की जब्ती की गई है। पुलिस ने बताया​ कि चिल्हाटी इलाके में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 35 एजे 1371 मौके पर पहुंचा। जो धान लोड कर महाराष्ट्र के ब्रम्हपुरी से राजनांदगांव की जा रहा था। धान परिहवन को लेकर चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिसके बाद टीम ट्रक से 350 कट्टा धान को जब्त किया। इसी तरह ग्राम पेंडलकुही के धान कोचिया विष्णु साहू से 10 क्विंटल और सुरेश कुमार तारम से 19 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिसमें पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई की है।

मिली जानाकारी के अनुसार समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरु होते ही पड़ोसी राज्यों से अवैध धान राज्य में खपाने लाई जा रही है। जिसे देखते हुए निगरानी बढ़ाई गई है। लगातार अवैध धान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.