Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार बाइक जब्त

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा है। चौकी प्रभारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में आरोपी संजू मरकाम पिता झुमुक मरकाम (देवार), उम्र 27 वर्ष, निवासी गोवर्धन चौक सुरगी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले ब्रांड) कुल 5.400 लीटर, कीमत ₹2400 और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रं. CG 08 F 1418, कीमत ₹10,000 जब्त की है।

आरोपी के पास शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version