छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बाजार चौक में हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार

थाना सोमनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

राजनांदगांव . सोमनी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमनी बाजार चौक में वाद-विवाद कर शांति भंग कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है।

बाजार चौक में कर रहा था विवाद

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोमनी बाजार चौक में एक युवक वाद-विवाद कर शांति भंग कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मिथलेश मारकण्डे उर्फ बच्चा (22 वर्ष), निवासी सतनामीपारा लखोली जैतखाम के पास, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव को पकड़कर कार्रवाई की।

आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल दाखिल किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Also: Rajnandgaon: अवैध शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, शराब जब्त

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi