Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : बजरंग दल ने सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया

राजनांदगांव, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया है। महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, विहिप बजरंग दल जिला कार्यालय में बैठक हुई। विभाग सह संयोजक सुनील सेन ने बताया कि बजरंग दल ने हर वार्ड में अपनी समितियां बनाने की योजना बनाई है, ताकि संगठन हर घर तक पहुंचे। आगामी वार्षिक कार्यक्रम, गौ सेवा एवं साप्ताहिक मिलन पर चर्चा की गई।

इससे बजरंग दल के कार्यों को विस्तार मिलेगा और समाज में जागरूकता फैलेगी। बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने कहा हम हर हिंदू परिवार को संगठन से जोड़ने प्रतिबद्ध है। गणेश उत्सव में झांकी और उत्सव समितियों का सम्मान किया जाएगा। वार्डों की समितियों की जानकारी एकत्रित होने के बाद जिला कार्यालय में गणेश उत्सव के सम्मान समारोह होगा। बैठक में विहिप विभाग संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version