छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल- आर.के. नगर चौक पर सड़क पार करते समय हादसा, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र अंतर्गत आर.के. नगर चौक, विधि डायग्नोस्टिक के पास तेज व लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रेलर की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे बंशीलाल निर्मलकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर (क्रमांक GJ 12 BZ 8557) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बंशीलाल के दाहिने पैर के पंजे में गंभीर चोट आई।

घटना की सूचना अस्पताल से थाना बसंतपुर को अस्पताली मेमो के माध्यम से मिली। सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री पहुंची और घायल व उनके परिजनों से पूछताछ की। घायल के दामाद वीरनारायण सिंह निर्मलकर की शिकायत पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध BNS की धारा 281 तथा 125(a)/285(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ट्रेलर चालक की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: आपसी विवाद में युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, लोहे के पाइप और ईंट से हमला, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Related Articles

Back to top button