Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : भारत माता चौक से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी: शिकायत दर्ज

राजनांदगांव। थाना कोतवाली में टिकेश साहू निवासी देवरी, जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी साईन होंडा मोटरसाइकिल (CG 04 NL 9497, रंग सिल्वर) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई।

टिकेश साहू ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 को सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद दोपहर 1 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच भारत माता चौक, उपहार साड़ी दुकान के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढे: Rajnandgaon: महिला से मारपीट, आरोपी पर मामला दर्ज ….

Exit mobile version