DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बसंतपुर थाना पहुंची पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, थाना व्यवस्था का किया निरीक्षण

रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की कार्यप्रणाली की ली जानकारी

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा आज बसंतपुर थाने पहुंचीं, जहाँ उन्होंने थाने की समग्र व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रजिस्टर, सुरक्षा व्यवस्था, थाने की साफ-सफाई, लंबित मामलों और स्टाफ की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की।

एसपी ने अधिकारियों को लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसिंग मजबूत करने और आम जनता से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास बनाना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान एडिशन sp राहुल देव शर्मा, थाना प्रभारी एमन साहू, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button