छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 100 करोड़ की लागत से लगेगा सीबीजी प्लांट…

राजनांदगांव , बोईरडीह में बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के द्वारा कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट लगाने की तैयारी है। इसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपए होगी। कचरे से ईंधन बनाया जाएगा। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में स्पीकर हाऊस रायपुर में सीबीजी संयंत्र की स्थापना के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट (सीए) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एग्रीमेंट के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में बीपीसीएल द्वारा स्वयं के निवेश से सीबीजी संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

राजनांदगांव में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापना के लिए सीबीडीए, बीपीसीएल के साथ त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में सतत योजना अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं अधिशेष बायोमास से जैव ईंधन जैसे कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 100-150 टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं बायोमास आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी।

हस्ताक्षर के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें कि माना जा रहा है कि यह प्लांट राजनांदगांव के विकास में अहम कड़ी साबित होगी।

इस तरह होगा उत्पादन सीबीजी संयंत्र की स्थापना होने से नगर पालिक निगम राजनांदगांव जिले के आसपास के निकायों से लगभग 100-150 मिट्रिक टन प्रतिदिन अधिशेष बायोमास एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट के उपयोग से लगभग 12-15 मिट्रिक टन प्रतिदिन जैव ईंधन उत्पादन में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में सिटी गैस वितरण योजना के तहत बिछाई जा रही प्राकृतिक गैस पाइप लाइन में सिटी गैस स्टेशन के माध्यम से सीबीजी का सम्मिश्रण किया जाएगा। इस संयंत्र में लगभग 100 करोड़ रुपए का निवेश शत-प्रतिशत बीपीसीएल द्वारा किया जाएगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button