Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : जनगणना : प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आज से…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | जनगणना 2026-27 के अंतर्गत मकानसूचीकरण कार्य को संपन्न कराने प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण बुधवार से शुरु होगा। प्रशिक्षण सर्वेश्वरदास स्कूल में आयोजित किया जा रहा है।

यहां तीन दिनों तक सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मकानसूचीकरण का कार्य 1 से 30 मई तक घर-घर जाकर किया जाएगा। जिसके लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा, जिसमें पहला चरण 15 से 17 अप्रैल तथा दूसरा चरण 20 से 25 अप्रैल तक पूरा होगा। सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सूचना उनके मोबाइल पर भेज दी गइ्र है।

Exit mobile version