Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी…

राजनांदगांव : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी…

राजनांदगांव : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ के एकलव्य स्कूल में काउंसल​र की नौकरी दिलाने का झांसा देकर देवर ने अपनी भाभी से 2 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में एक अन्य आरोपी भी श​िामल है, जो खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बता रहा था।

डोंगरगढ़ निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके देवर आशीष पुर्ति ने अपने साथी काली राम पारकर के साथ मिलकर उसे एकलव्य स्कूल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इसके लिए 4 लाख रुपए की ​िडमांड की और 2 लाख रुपए एडवांस में मांगे। लेकिन तय समय बाद भी ​नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद दोनों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। शिकायत पर ने दोनों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

Exit mobile version