छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया…

राजनांदगांव, हॉकी की नर्सरी में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ हो गया है। चिखली के स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस स्पर्धा का रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डॉ. सिंह ने मार्च पास्ट का अभिवादन स्वीकार कर खेल गतिविधियों से रूबरू हुए। इस दौरान खिलाड़ियों व खेल जगत से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की मिट्टी में हॉकी का बीज छुपा हुआ है और जो बच्चे मेरे सामने बैठे हुए हैं, रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से बीजारोपण हो गया। विश्वास जताया कि आने वाले 10 सालों में ये बच्चे हॉकी जगत में वृक्ष का रूप लेकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे तो आश्चर्य नहीं होगा।

कहा कि इतनी कड़ी मेहनत और साधना के साथ बच्चे अभ्यास कर रहे हैं और मृणाल चौबे जैसा गुरु उन्हें मिल गया है तो इन बच्चों को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। कहा इस मैदान के बच्चे हॉकी में इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य में एक-दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा मृणाल जैसे खिलाड़ी इस हॉकी की नर्सरी से निकलेंगे और देश का प्रतिनिधित्व कर संस्कारधानी को गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पार्षद शिव वर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया, बंटू जैन, रघु शर्मा, प्रिंस भाटिया, फिरोज अंसारी और मृणाल चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संस्कारधानी को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलेगी मार्च पास्ट में शामिल छोटे खिलाड़ियों के कदमताल को देख कर डॉ. रमन गदगद हो गए। उन्होंने बताया कि सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए वे लगातार मार्च पास्ट में शामिल होते रहे हैं, लेकिन आज इन बच्चों के मार्च पास्ट को देखकर जो खुशी हुई उसको बयां कर पाना मुश्किल है। एक चार साल की बच्ची के कदमताल का जिक्र कर उन्होंने बच्चों के जज्बे को सलाम किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने पटरी पार के खिलाड़ियों के लिए हॉकी मैदान की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.