Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए एकलव्य विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन

चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए एकलव्य विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन
– राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प में शामिल होने के लिए रवाना
राजनांदगांव 02 नवम्बर 2025। चतुर्थ राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 नवम्बर 2025 तक ओडिशा राज्य के सुन्दरगढ़ में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता के ताइक्वांडो एवं कुश्ती खेल विधा में शामिल होने के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल होने के पूर्व रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प के लिए रवाना किया गया। संभाग और राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कुश्ती खेल विधा में विजयी प्रतिभागी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय कोचिंग कैम्प में शामिल होने के लिए छात्रों के साथ विद्यालय के खेल प्रभारी श्री साहिल दलाल तथा एस्कॉर्ट शिक्षक श्री हितेश खत्री को रवाना किया गया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार एवं शाला परिवार ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version