
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आईएचएसडीपी के आवास में नहीं हो रही है सफाई…
राजनांदगांव | पेंड्री में बने आईएचएसडीपी आवास में नियमित रुप से सफाई नहीं हो रही है। आवास क्षेत्र की नालियां भी जाम पड़ी है। वहीं पानी बाहर न बहकर सड़कों पर आ रहा है। इससे पूरे हिस्से में गंदगी का आलम है। पूर्व में आवास में रहने वाले परिवारों ने निगम पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। लेकिन अब तक सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है। जिसकी वजह से क्षेत्र के लोग परेशान है।

