
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : कंपोजिट भवन, पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं…
राजनांदगांव | कंपोजिट भवन के सामने पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। यहां मेन गेट के सामने सीढ़ीयों के पास वाहनों की पार्किंग की जा रही है। जबकि इस भवन के सामने और बाजू में दोनों तरफ वाहन रखने पर्याप्त जगह है।
गेट के सामने वाहनों की पार्किंग होने से अफसरों को अपना वाहन दूर खड़ा करना पड़ता है। इसके यहां श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग में आने वालों को भवन में प्रवेश करते समय परेशानी होती है।


