Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव में बड़ा हादसा: हाइड्रा क्रेन पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, ठेकेदार और चालक पर FIR

काम के दौरान लापरवाही बनी मौत की वजह, सोमनी थाना में मामला दर्ज

राजनांदगांव | राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेडेसरा स्थित आदित्य कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हाइड्रा क्रेन चालक समेत ठेकेदार प्रबंधन के जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब मृतक रिशीराम साहू (45 वर्ष) निवासी खुंदनी, जिला बालोद, कंस्ट्रक्शन साइट पर लोहे के गर्डर पर ड्रिलिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पास में खड़े दूसरे गर्डर को हाइड्रा क्रेन (क्रमांक UP 51 BT 7404) से हटाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि क्रेन चालक की लापरवाही के कारण हाइड्रा क्रेन अचानक पलट गई और सीधे मजदूर रिशीराम साहू के ऊपर गिर गई। इससे वह गर्डर और क्रेन के बीच बुरी तरह दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं गवाहों के बयान के आधार पर यह पाया गया कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ।

पुलिस ने इस मामले में

के खिलाफ धारा 106(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ, जिसकी जांच जारी है।

Exit mobile version