छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के पर अवसर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया…

राजनांदगांव, नगर निगम ने विधानसभा अध्यक्ष डॉण् रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शहर के सभी 51 वार्डों में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में वार्डवासियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

नगर निगम के पार्षद और स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष शैकी बग्गा के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वार्ड नंबर 14 बलराम दास वार्ड स्थित ऑटो स्टैंड और वार्ड नंबर 24 शीतला माता वार्ड स्थित नेहरू पार्क के सामने विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया।

इस स्वच्छता अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्यए पदाधिकारीए बूथ अध्यक्षए मंडल सदस्य और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता मित्रों ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओंए महापौर और पार्षदों ने डॉण् रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर हर वार्ड में एक घंटा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर एक अनूठा उपहार देने का प्रयास किया। इसी कड़ी मेंए लखोली वार्ड नंबर 32 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी वार्डवासियों के साथ मिलकर साफ.सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

तालाब के पचरी की सफाई करते हुए पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ रखना केवल सरकार या निगम का कार्य नहीं हैए बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान नागरिकों को अपने घरए मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

स्वच्छता अभियान में शामिल थे ये लोग

स्वच्छता अभियान में पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर उर्दू अकादमी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अकरम कुरैशी महिला मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मिथिलेश्वरी वैष्णव विनोद कश्यप छन्नू साहू दीपक रजक राजेंद्र यादव पुष्पा रजक नीरू यादव संगीता रजक विमला साहू और नरेंद्र यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.