Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : सर्विस रोड किनारों पर बनी नालियों में मलबा जाम. इससे परेशानी हो रही…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | सर्विस लेन से लगी नालियों में कुछ स्थानों पर मलबा जाम हो गया है। यहां नियमित सफाई करने की जरूरत है। खासकर पोस्ट ऑफिस चौक से गुड़ाखू लाइन चौक वाले हिस्से में फ्लाई ओवर के नीचे बनी नालियों में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा जाम है।

बारिश के समय फ्लाई ओवर का पानी यहीं से सर्विस लेन की तरफ पाइप से उतर कर इसी नालियों से बड़ी नालियों तक पहुंचता है। यहां सफाई की जरूरत है। रामाधीन मार्ग में जाने वाले मोड़ के पास खुली नाली में बड़ी मात्रा में कचरा डंप हो गया है।

Exit mobile version