छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : दीपावली के बाद फैले गंदगी की साफ- सफाई की…

राजनांदगांव, निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने शहर में साफ सफाई का जायजा लिया। दीपावली के बाद शहर में फैले गंदगी की सफाई की जा रही है। शनिवार सुबह आयुक्त विश्वकर्मा म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में लगे पटाखा दुकान हटने के पश्चात फैली गंदगी का जायजा लेकर सफाई कराई।

आयुक्त स्वयं उपस्थित होकर गैंग लगाकर मैदान में फैले गंदगी की सफाई कराई। सफाई हो जाने से मैदान पूर्ववत स्थिति में आ गया। फ्लाईओवर सर्विस रोड के किनारे भी साफ करने कहा। उन्होंने सफाई अमला से कहा कि त्योहार या किसी भी आयोजन के पश्चात कचरा ज्यादा फैल जाता हैए जिसे प्राथमिकता से साफ करना सुनिश्चित करें। आगामी छठ पर्व एवं छोटी दिवाली को ध्यान में रखकर शहर में व्यापक रूप से साफ सफाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त आकस्मिक रूप से टांकाघर पहुंचकर जलए विद्युत मोटर विभाग के कर्मचारियों के संबंध में जानकारी लेकर गाड़ियों व टैंकर रवानगी की प्रभारी से जानकारी ली हाजरी रजिस्टर की जांच की।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.