Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : धान बिक्री से लक्ष्मी के घर आई समृद्धि, धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी सुविधा से धान विक्रय करना हुआ आसान – किसान लक्ष्मी…

किसान लक्ष्मी ने धान उपार्जन केन्द्र गठुला में विक्रय किया 30 क्ंिवटल धान


राजनांदगांव |
राज्य सरकार की धान खरीदी नीति और जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था से धान का विक्रय करना आसान हो गया है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है।


ग्राम परेवाडीह के किसान लक्ष्मी बंजारे ने बताया कि वे 30 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र गठुला आई है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में दूसरी बार ऑनलाईन टोकन कटने के बाद धान बिक्री की है। उन्होंने बताया कि पहले टोकन में धान बिक्री से उन्हें 24 घंटे के भीतर एकमुश्त राशि मिली है। उन्होंने बताया कि उनके पास 3 एकड़ 2 डिसमिल खेती जमीन है। जिसमें वे धान की फसल लिए थे। सोसायटी से खाद-बीज समय पर उपलब्ध हुआ और किसान के्रडिट कार्ड के माध्यम से खेती किसानी के लिए ऋण उपलब्ध हुआ जिससे फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। किसान लक्ष्मी ने बताया कि एकमुश्त राशि मिलने से अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने और कृषि कार्य को अच्छे से करने के लिए मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि वे दोहरी फसल लेती है, जिसमें वे गेंहू और चना फसल लगाई है। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन स्तर में परिवर्तन आया है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जीवन स्तर बढ़ा है।


किसान लक्ष्मी ने बताया कि पहले सोसायटी में टोकन के लिए काफी समस्या होती थी, लेकिन अब मोबाईल एप्प के माध्यम से ही घर बैठे ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प से 24 घंटे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिली है, जो कि उनके लिए काफी सुविधाजनक साबित हुआ है। उन्होंने धान विक्रय के लिए ऑनलाईन टोकन लिए थे और आज वे धान खरीदी केन्द्र में अपना धान लेकर आ गए हैं। जिसके पश्चात् समय पर ही उनके धान की आद्र्रता माप कर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया। बारदाना में धान भरने, इलेक्ट्रानिक मशीन से तौलाई, सिलाई तथा स्टेक में रखने हेतु खरीदी केन्द्र में पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी उपलब्ध है, जिनके माध्यम से समय पर ही उनका धान विक्रय हुआ है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने से उनके धान की बिक्री आसानी से समय पर सुनिश्चित हुआ है, जिससे वे बहुत ही संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में पहुॅचने वाले किसानों के लिए बैठक, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्था है, जो उन्हें धान खरीदी के कार्य में काफी सुविधाजनक लगा। किसान लक्ष्मी बंजारे ने धान उपार्जन केन्द्र में की गई बेहतर व्यवस्था, पारदर्शिता और शीघ्र भुगतान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version