Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon : धूमधाम से संपन्न हुआ सरस्वती विसर्जन…

-बाल युवा संगठन सरस्वती उत्सव समिति ने परंपरागत रीति-रिवाज के साथ किया मां सरस्वती का विसर्जन

राजनांदगांव, लखोली संजय नगर पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित श्री बाल युवा संगठन सरस्वती उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का गुरुवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में जोत जावरा व सेवा जस गीतों की गूंज रही जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


इस अवसर पर देवशिखा साहु और वंशिका साहु ने अपने सिर पर जोत-जवारा रखकर पारंपरिक आस्था का परिचय दिया। उनके द्वारा निभाई गई इस परंपरा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी।विसर्जन यात्रा में समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर माता की विदाई को श्रद्धा, उल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया।

Exit mobile version