Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : नायब तहसीलदार से विवाद, कार्रवाई की मांग…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | सिंघोला में चक्काजाम के दौरान नायब तहसीलदार से हुई धक्कामुक्की और विवाद पर कार्रवाई की मांग की गई है। छग कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि सिंघोला में मंगलवार रात ग्रामीण महेंद्र साहू की हाईवा की ठोकर से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जहां पुलिस के साथ नायब तहसीलदार राकेश नागवंशी भी ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे थे। इसी दौरान मौजूद ग्रामीणों ने उनसे बहस की और धक्कामुक्की जैसी स्थिति बनी। संघ ने कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version