
Rajnandgaon : दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ…
राजनांदगांव, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। पहले दिन शुभारंभ अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। मुख्य अतिथि अनिल गौतम जिला खेल अधिकारी विशेष अतिथि रेखा पदम अंतर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं विक्रम अवार्डी रही। देवेन्द्र ठाकुर खेल नोडल अधिकारी ने मशाल प्रज्वलित की।
विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, विनय और धैर्य के नेतृत्व में मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्राचार्य रेखा तिवारी ने स्वागत भाषण में उपलब्धियों को साझा किया। दूसरे दिन मुख्य अतिथि सचिन बघेल अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रहे। अध्यक्षता प्रख्यात ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता मुक्केबाज राजेंद्र प्रसाद ने की। दोनों दिन संस्था प्रबंधक गण अध्यक्ष ललित अग्रवाल, सचिव अतुल देशलहरा, आदित्य अग्रवाल, राखी देशलहरा, वुहा अग्रवाल, प्राचार्य रेखा तिवारी, अशोक पारख, विकास जोशी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
झांसी की रानी का शौर्य प्रदर्शन दिखा: खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने पीटी डंबल, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, मराठी नृत्य, लोक नृत्य एवं कांतारा नृत्य ने समां बांधा। विशेष आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर, झांसी की रानी का शौर्य प्रदर्शन, बॉलीवुड डांस और विश्व कप विजेता वुमेंस क्रिकेट टीम की झलक को नृत्य के माध्यम से बखूबी दर्शाया गया। गया। अनुशासन, खेल भावना के आधार पर ब्लू हाउस, धर्म को बेस्ट हाउस का खिताब दिया गया।





