Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : दो कार में जबरदस्त टक्कर, कार का हिस्सा क्षतिग्रस्त…

राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी, के मेरेगांव के पास दो कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार सवारों को मामूली चोट ही आई।

हादसा मंगलवार रात 9:30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो मेरेगांव से निकल रही थी, तभी उसे राजनांदगांव की दिशा से आ रही कार ने सामने से जोरदार टोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कार के सामने का हिस्सा टूट गया। दोनों कार सवार लोगों की जान एयरबैग खुलने से बच गई। दोनों कार सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version