Rajnandgaon : एक दिवसीय निरूशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया…

राजनांदगांव, पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम भोथीपार खुर्द पुराना में एक दिवसीय निरूशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में ग्राम के सभी किसानों ने बढ़.चढ़ कर हिस्सा लिया।
शिविर में 110 पशुओं का उपचार किया गया। इसी तरह दवा वितरण 150 बंध्याकरण 32 किलनी जू नाशक दवा छिड़काव 150 कृमि नाशक दवा पान 115 गर्भ परीक्षण 1 बांझपन उपचार 1 ब्लड सैंपल 10 सीरम सैंपल 10 फिकल सैंपल 25 आदि कार्य किया गया।
शिविर का लाभ 32 कृषकों ने लिया। शिविर से 136 पशुओं को लाभ हुआ। शिविर में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शंखवार पशु परिचारक देवानंद मेश्राम दीपेंद्र सोनबोईर ग्राम के किसान उमेश साहू धन्नालाल साहू राजेश यादव गजाधर यादव मुकेश यादव दीनूराम यादव रितेश साहू केजनाथ यादव उपस्थित थे।



