Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : नई सहकारी समितियों के गठन के लिए जताया आभार …

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव l जिले में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 136 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। इस पहल से जिले के करीब 620 गांवों के 97 हजार 305 किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य सहकारी सुविधाएं अब पहले से अधिक सरल और सुलभ रूप में मिल सकेंगी।

गत दिनों अंजोरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, राजनांदगांव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में इन समितियों का एक साथ उद्घाटन किया गया। इस मौके पर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। नई समितियों के गठन से अब किसानों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से किसान बड़ी समितियों के विभाजन और नई समितियों के गठन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरा हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष वर्चुअली शामिल हुए कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान सचिन सिंह बघेल ने किसानों की उनसे सीधी बातचीत कराई। किसानों ने डॉ. सिंह से संवाद कर खुशी जताई और नई समितियों के गठन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बघेल ने बताया कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। नई समितियों का गठन भी इसी सोच का परिणाम है।

Exit mobile version