Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : पूर्व कर्मचारी ने लॉज से चुराई बाइक व नकदी…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव | डोंगरगढ़ के स्टेशन रोड के लॉज में चोरी के मामले में पुलिस ने लॉज के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जिसने लॉज में घुसकर बाइक, 5000 रुपए नगद सहित चावल, दाल और दूसरे सामानों की चोरी की थी।

पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि होटल राजघराना में चोरी के मामले की शिकायत दर्ज हुई। जिसकी पतासाजी में टीम लगी हुई थी। पूछताछ में लॉज के संचालक ने अपने पूर्व कर्मचारी नानक प्रेमचंदानी पर आशंका जताई ​थी, जिसके बाद पुलिस ने नानक प्रेमचंदानी को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार ली। आरोपी से चोरी किए गए सामान जब्त कर लिया गया है। वहीं उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version