छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : फुलझर में विहिप-बजरंग दल की बैठक : ग्राम समिति का गठन, हिंदू एकता को मिलेगा और बल…

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गांव-गांव में हिंदू समाज को संगठित करने की पहल के तहत फुलझर खंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन और विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी की मौजूदगी में ग्राम फुलझर की नई समिति का गठन किया गया।
ग्राम फुलझर विश्व हिंदू परिषद की टीम में खंड अध्यक्ष-ईश्वर यादव, खंड उपाध्यक्ष-किशुन यादव, मंत्री-भेवेंद्र साहू, सहमंत्री-शिव भार्गव, डलेश्वर साहू की जिम्मेदारी सौंपी गई।


युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बजरंग दल की ग्राम समिति इस प्रकार गठित की गई, जिसमें संयोजक-राज यादव, सहसंयोजक-दीपेश यादव, संजय यादव, दीपक यादव, गौरक्षा प्रमुख- ओमप्रकाश यादव, सहगौरक्षा प्रमुख-अर्पण यादव, विजय यादव, खंड अखाड़ा प्रमुख-इलेन्द्र यादव, सहअखाड़ा प्रमुख-पंकज देशमुख, राहुल यादव, साप्ताहिक मिलन प्रमुख-मुक्कू यादव, सहसाप्ताहिक मिलन-रोहन साहू, धीरज यादव, विद्यार्थी प्रमुख-कमलकांत यादव, सहविद्यार्थी प्रमुख-मुकेश देशमुख, परमानन्द, सुरक्षा प्रमुख-न्यू बंजारे,सहसुरक्षा प्रमुख-सागर साहू, किशोर यादव शामिल है।

बैठक में तिलक यादव, जितेस साहू, मिलूराम साहू, मुकेश देशमुख, भोला, सागर साहू, यश साहू, मनेंद्र कुमार, उमेश साहू, योगु मेहर, खुमान साहू और रुद्रप्रताप बंजारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेतृत्वकर्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य हर मोहल्ले और हर गांव में जाकर हिंदू परिवारों को जोड़ना है, ताकि समाज अधिक संगठित और सशक्त बन सके। ग्रामों में धर्मांतरण, गौ-तस्करी और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की बात भी बैठक में उठाई गई।


बैठक में संगठन कार्य विस्तार, सामाजिक समरसता, गौ-रक्षा, युवाओं में राष्ट्रभाव जागरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button