Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : गौतम पारख जीवनदीप समिति में सदस्य नामांकित किए गए

राजनांदगांव. जिला चिकित्सालय में नवगठित जीवनदीप समिति में 7 सदस्यों की नियुक्ति के बाद आठवें सदस्य का चयन प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के बाद जिला कलेक्टर द्वारा पत्र जारी कर उन्हें साधारण सभा के सदस्य के रूप में नामांकित किया गया।

शहर के सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले गौतम पारख लंबे समय से जिला चिकित्सालय में सेवा के रूप में अपना योगदान देते रहे हैं और एक लेखक के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके जीव मात्र के दया से संबंधित ओत प्रोत लेख और उनका प्रखर चिंतन कई बार समाचार पत्रों में प्रकाशित होता रहा है। देवानंद जैन स्कूल और समता मंच के माध्यम से समाज सेवा करने वाले गौतम पारख की इस मनोनयन से शहर के लोगों ने स्वागत किया है।

Exit mobile version