Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : घर में अचानक लगी आग सब जलकर खाक…

नर्मदा, ग्राम खैरबना में सोमवार को 2 बजे रामदास नायक के घर में अचानक आग लग गई। घर से कोठार लगा हुआ है जिसमें पैरावट तक आग पहुंच गई और पैरावट पूरी तरह जलकर राख हो गया।

साथ में रखा जलाऊ लकड़ी भी जल गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड गंडई को भी जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड तत्काल पहुंच कर आग बुझाने में लग गए। 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Exit mobile version