छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सुशासन तिहार: महतारी वंदन और भूमिहीन कल्याण योजना का लाभ लेने उमड़ी आवेदक…

अंबागढ़ चौकी , सुशासन तिहार के अंतर्गत नगरीय निकाय के पहले शिविर में गुरुवार को नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं व शिकायतों के समाधान को लेकर नागरिकों की भीड़ उमड़ी रही। शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से जुड़े केन्द्र व राज्य सरकार की वि​िभन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनमानस से जनहितैषी योजनाओं का लाभ उठाने का आहवान किया। नगर पंचायत में तीन शिविर का आयोजन किया जाना है। गुरुवार को आयोजित पहले शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया।

सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर के मंगल भवन वार्ड 3 में आयोजित पहले शिविर में मुख्य अतिथि जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला भाजपा प्रवक्ता राजेश सिंघी, प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यालय प्रभारी गुलाब गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य नेहरुराम रजक, अल्प प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैयद अजहरूद्यीन, पार्षद कांशी निषाद, विनोद डेहरिया, दिलीप कुंभकार, मुकेश सिन्हा शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, डिप्टी कलेक्टर शिवांगी गुप्ता व जिले के वि​िभन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

योजनाओं की जानकारी मंच से नागरिकों को दी मंगल भवन में पांच घंटे चले सुशासन तिहार में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में चल रहे शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मंच से नागरिकों को दी। पांच वार्डों के लिए आयोजित इस शिविर में नगर के सभी वार्डों से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें शासन व प्रशासन को प्राप्त हुई। शिविर का संचालन शिक्षक मुकेश शुक्ला, विजय ठाकुर व आभार ज्ञापन सीएमओ विजय पांडेय ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी शामिल हुए।

सुशासन तिहार के पहले शिविर में केवल नागरिकों ने ही नहीं बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शासन-प्रशासन के समक्ष समस्याओं के निदान के लिए मुखर नजर आए। नपं अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि शासन से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को पिछले चार पांच माह से पेंशन ही नहीं मिल रहा है। नपं अध्यक्ष ने खुलासा किया कि प्रशासन का ध्यान दिलाए जाने के बाद भी लोगों को पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है। राशन कार्ड के केवाईसी होने के बाद भी कुछ लोगों का राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। शिकायतें हैं कि सोसायटियों में केवाईसी नहीं किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचई के समूह जल संयत्र योजना अंतर्गत पानी दिलाने, लो वोल्टेज व पावर कट की समस्या को दूर करने की मांग की।

अतिक्रमण हटाए जाने की शिकायतें की गई नगर में सुशासन तिहार के पहले शिविर में शासन प्रशासन को सवा दो सौ आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में शिकायतों व समस्याओं से कहीं अधिक मांगों से जुड़े आवेदन नागरिकों की ओर से दिए गए। मांगों में सबसे अधिक भूमिहीन किसान कल्याण योजना व महतारी वंदन योजना का लाभ देने को आवेदन दिए गए।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक नगर की महिलाओं व नागरिकों का कहना था कि हमने पिछले वर्ष भी सुशासन तिहार में आवेदन किया था लेकिन उन्हें योजना का लाभ ही नहीं दिया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय में नाली, सड़क व विकास कार्यों को कराए जाने को लेकर आवेदन दिए गए। पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए भी शिकायतें सामने आई। जबकि नगर में मुख्य मार्ग, शिवनाथ पुल, राजीव गांधी चौक, मजिस्ट्रेट निवास से कान्हे नगर तक मुख्य मार्ग, नया बस स्टैंड, कब्रिस्तान, शासकीय महाविद्यालय के समीप अतिक्रमण हटाए जाने की शिकायतें की गई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें