छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ग्रुप ए के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया..

अंबागढ़ चौकी, अंतरराज्यीय ड्यूज बॉल क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन बुधवार को ग्रुप ए के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में डीसीए राजनांदगांव ने रायपुर की रियाज एकेडमी को बड़ी आसानी से पांच विकेट से परास्त कर स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली। ग्रुप ए के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बुधवार सुबह रियाज एकेडमी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

रायपुर की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके चार प्रारंभिक बल्लेबाज पचास रनों से पहले ही पेवेलियन लौट गए थे। डीसीए राजनांदगांव के गेंदबाजों ने दूसरे दिन भी शानदार गेंदबाजी करते हुए रायपुर के बल्लेबाजो को हाथ खोलने का अवसर ही नहीं दिया।

डीसीए के स्पिनरों व तेज गेंदबाजों ने आज भी किफायती गेंदबाजी करते हुए रायपुर को निर्धारित ओवरों से चार ओवर पहले ही 105 रनों पर आलआउट कर दिया। रायपुर की ओर से केवल दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। रियाज की ओर से पार्थ वर्मा ने शानदार 29 रनों व सन्नी तिवारी ने अपनी टीम के लिए उपयोगी 11 रनों का योगदान दे पाए। शेष बल्लेबाज मैदान में ज्यादा समय गुजार नहीं पाए। डीसीए की ओर से अभ्युदय ने तीन रोहन टांक व आरीन द्विवेदी ने दो दो विकेट लिया। आज के मैच में छग क्रिकेट संघ से जुड़े अंपायर सपन काकडे व हेमंत ठाकुर थे। जबकि कमेंट्रेटर केएस ठाकुर व विकास मानिकपुरी थे। मैच का आनंद उठाने के लिए हर दिन दर्शकों की संख्या मैदान में बढ़ती जा रही है। दूसरे दिन भी मैच के प्रारंभ से लेकर अंत तक नगर व क्षेत्र के सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

मेन ऑफ द मैच हर्ष शर्मा रहे ग्रुप ए के पहले क्वार्टर फाइनल मैच के हीरो डीसीए राजनांदगांव के मध्यमक्रम के बल्लेबाज हर्ष शर्मा रहे। हर्ष ने अपनी टीम को जीत दिलाने में 46 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हर्ष को स्व. हरीशंकर श्रीवास्तव की स्मृति में मेन आफ द मैच ट्राफी व एक हजार नगद का पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रदान किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.