
Rajnandgaon : गुरुद्वारा साहिब में फ्रूट सलाद लंगर वितरण किया गया…
राजनांदगांव, सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरु मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरुनानक देवजी का 556वां आगमन पर्व सिख जगत द्वारा बुधवार को हर्षोल्लास से प्रकाश उत्सव के रूप में मना। गुरुद्वारा साहिब में फ्रूट सलाद लंगर वितरण किया गया। राजनांदगांव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा समूह सिख संगत भाइयों.बहनों के सहयोग से प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विगत कई दिनों से परंपरागत आयोजन जारी रहा।
गत 2 माह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ तथा 11 दिनों से रोज सुबह 5 बजे से प्रभात फेरियों की श्रृंखला अनवरत जारी रही।
सोमवार को गुरुद्वारा साहिब से दोपहर बाद 3 बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब की भव्य शोभा यात्रा तथा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में अरदास उपरांत शोभा यात्रा गुरुघर से आरंभ हुई। भाइयों बहनों के कीर्तनी जत्थे कीर्तन तथा गुरबाणी गायन द्वारा आयोजन को सार्थकता प्रदान की गई। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारा साहिब को विद्युत झालरों से सुसज्जित किया गया है। वहीं भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। 5 नवंबर को सुबह तथा रात के दीवान में भक्तिमय शबद कीर्तन द्वारा संगत को भाव से विभोर कर भक्ति भावना से जोड़ कर प्रेरित किया।






