
Uncategorizedछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: गुरुद्वारे के पास विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
राजनांदगांव। शहर के गुरुद्वारे के पास रविवार देर रात विवाद की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इस दौरान युवक के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है, मौजूद लोगों ने बताया कि युवक घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी।
मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है ।






