
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : हाई स्कूल मैदान में जारी लोधी प्रीमियर लीग का समापन शाम 4 बजे होगा…
तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ के हाई स्कूल मैदान में जारी लोधी प्रीमियर लीग का समापन 21 दिसंबर को शाम 4 बजे होगा। आयोजन समिति के प्रमुख इंजी. सितेश वर्मा, अगबर वर्मा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि छग पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छग लोधी समाज के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि उत्तमचंद जंघेल, कमलेश्वर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत होंगे।



