Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon: आधा दर्जन पटवारियों का तबादला…..

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के आदेश से हल्का परिवर्तन, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए

राजनांदगांव। लंबे समय से एक ही हल्के में जमे पटवारियों पर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तबादले कर दिए हैं। जितेन्द्र यादव, कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा 30 जनवरी को जारी आदेश के बाद राजस्व महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है। इस आदेश के तहत एक पटवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि छह अन्य पटवारियों के हल्के बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार श्री ऐश्वर्य मिश्रा (प.ह.न. 29, तहसील राजनांदगांव) को यथावत रखते हुए प.ह.न. 36 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं सनद कुमार विश्वास को हल्का क्रमांक 58 से हटाकर प.ह.न. 30, तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
अनुराग शुक्ला (प.ह.न. 64) को प.ह.न. 63 का अतिरिक्त प्रभार देते हुए प.ह.न. 32, तहसील राजनांदगांव में स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह नीरज श्रीवास्तव को प.ह.न. 06 एवं 07 का अतिरिक्त प्रभार देते हुए प.ह.न. 58, तहसील राजनांदगांव भेजा गया है।
विकास वासनिक को प.ह.न. 30 से प.ह.न. 63,
हेमंत वर्मा को प.ह.न. 32 से प.ह.न. 64,
और महेंद्र सिन्हा को प.ह.न. 36 से प.ह.न. 06 (अतिरिक्त प्रभार 07 सहित) तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।

प्रशासन के इस कदम को राजस्व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और लंबे समय से जमे कर्मचारियों में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Read Also : Rajnandgaon: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Exit mobile version