Rajnandgaon: कडुवाघूंट के समाचार का असर – जीई रोड पर मस्ती कर रहे बच्चों का वीडियो वायरल, पुलिस ने सभी गाड़ी मालिकों पर की कार्रवाई
राजनांदगांव. जीई रोड पर मस्ती करते बच्चों का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। बीते दिन कड़ुवा घुट के तहत इस घटना से जुड़ा समाचार वीडियो सहित समाचार डालने के बाद सामने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो में बच्चे पांच अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर सड़क पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे, जिसे लेकर आम लोगों में चिंता और नाराजगी देखी गई।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आज संबंधित सभी गाड़ी मालिकों को चिन्हित कर वाहनों को थाने लाया गया, जहां उन्हें खड़ा कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। पुलिस ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग रहें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read Also : बच्चों को पढ़ने भेजते हैं माता-पिता, और बच्चे हाईवे को बना रहे हैं स्टंट का अखाड़ा






