
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 70 हजार का सरिया चोरी, तीन गिरफ्तार…
राजनांदगांव | सन सिटी के निर्माणाधीन मकान से 70 हजार रुपए कीमत का सरिया चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सरिया भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल की रात राजकुमार सांखला के निर्माणाधीन साइट से चोरी की घटना हुई।
आरोपियों ने 15 बंड लोहे की सरिया की चोरी की थी। जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। आरोपी अजय लसेल, करवा जयदेव और प्रथम हरिहारणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



