
Rajnandgaon: जिला अस्पताल चौक के पास ठेले पर शराब पीने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला अस्पताल चौक के पास एक व्यक्ति अपने ठेले/दुकान में चखना, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच रखकर आम राहगीरों को शराब पीने की सुविधा दे रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान गणेश प्रसाद सिन्हा (29) पिता शंभुराम, निवासी राजीव नगर वार्ड 42, थाना बसंतपुर अपने ठेले में पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास और चखना उपलब्ध कराते मिला। आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर वैध कागजात के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी ने कोई कागजात नहीं होना बताया।
मौके से 2 पौवा देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, 2 डिस्पोजल गिलास (जिनमें शराब की गंध थी) और 2 पानी पाउच के खाली रैपर जब्त किए गए। आरोपी का कृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपी को जमानत मुचलका पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 36(सी) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: रायपुर नाका में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना




