
Rajnandgaon : जिला अस्पताल में शिविर लगाया गया।
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर शुक्रवार को जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल में शिविर लगाया गया। अस्पताल में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया, 26 मरीजों को पोषण आहार वितरण, 26 का निश्चय मित्र कार्ड बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जानकारी दी। जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय स्कूल में बच्चो का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी की जांच की गई।
राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मी, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन हुआ। शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच एवं टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चन्द्रवंशी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बीके बेनर्जी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार के मार्गदर्शन से विश्व मानिसक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
आगामी दिनों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा: वहीं 13 को रक्तदान महोत्सव, आयुष्मान भारत वय-वंदना कार्ड वितरण एवं पंजीयन, 14 को विशेष टीकाकरण सप्ताह, 15 को आयुष्मान आरोग्य मेलो के माध्यम से एनसीडी स्क्रिनिंग, विशेष संरक्षित जनजाति क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी, 16 को सियान जतन कैंप एवं वयोवृद्ध स्वास्थ्य कार्यक्रम, कुष्ठ से विकृति बचाव के लिए शिविर, फाइलेरिया रोगियों को रोग प्रबंधन एवं विकलांगता की रोकथाम, 17 को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं सिकल सेल जांच व कार्ड वितरण कार्य संबंधित कार्यक्रम किया जाएगा।
मानसिक स्वास्थ्य के विषय में दी गई जानकारी भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली का कार्यक्रम किया गया एवं मानिसक स्वास्थ्य के बारे में समझाया गया। जिसमें कालेज तथा संप्रेक्षण गृह के बच्चो ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिया गया। विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्म देखभाल एवं संवाद की महता पर जागरूक किया। टेली मानस सेवा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कल 11 अक्टूबर को विश्व बालिका दिवस, 12 को विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र परीक्षण एवं जांच शिविर, अंगदान कार्यक्रम होगा।


