Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : जिले की वोटर लिस्ट से 55705 वोटर का नाम काट दिया गया…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव, जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई। सर्वे के बाद जिले की वोटर लिस्ट से 55705 वोटर का नाम काट दिया गया है। इसमें में वो वोटर शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है, दो विधानसभा में नाम दर्ज हैं और गणना पत्रक नहीं भरा है।

जिले में कुल वोटर्स की संख्या 8 लाख 35 हजार 910 रही है। जिनका एसआईआर सर्वे किया गया है। सर्वे में 15502 वोटर की मौत हो जाने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद यह नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है। वहीं 3015 वोटर ऐसे हैं, जिनका नाम एक से अधिक विधानसभा में दर्ज हैं। इन्हें भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।

संभावना है कि इन्होंने अन्य विधानसभा में एसआईआर फॉर्म जमा कर दिया है। सर्वे में बड़ी 37 हजार 188 वोटर्स बीएलओ को मिले ही नहीं हैं। इन्होंने गणना पत्र नहीं भरा है। इन्हें स्थानांतरित या अनुपस्थित वोटर्स की श्रेणी में रखकर इन्हें भी ड्राफ्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। संभावना जताई गई है कि ये वोटर्स अन्य शहरों में शिफ्ट हो चुके हैं।

दावा-आपत्ति के दौरान दर्ज करा सकेंगे: अपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद दावा आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। यह 22 जनवरी तक जारी रहेगी। जो वोटर एसआईआर सर्वे में गणना पत्रक भरने से चूक गए हैं। जिनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं। सूची में नाम जुड़वाने दस्तावेज दिखाना होगा।

बीएलओ फिर लगाएंगे कैंप, सत्यापन होगा दावा आपत्ति के दौरान जिनका नाम कटा है, वे वोटर अपना नाम जुड़वाने ​के लिए फार्म -6 भरेंगे। नाम हटाने के लिए फार्म -7 और किसी तरह के संशोधन के लिए फार्म -8 भरेंगे। इसके बाद बीएलओ संबंधित वोटर के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके बाद लिस्ट में नाम जोड़ा या संशोधित किया जाएगा। इसके लिए बीएलओ बूथ स्तर पर कैंप लगाएंगे। जहां दावा आपत्ति ली जाएगी। दावा आपत्ति के दौरान अपना दस्तावेज प्रस्तुत कर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा कसते हैं। इसके​ लिए सुविधा दी जा रही है।

Exit mobile version