
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने सफाई अभियान चलाया…
राजनांदगांव/ उपरवाह, कृषि महाविद्यालय सुरगी राजनांदगांव के छात्रों ने धामनसरा गांव के मुख्य तालाब में सफाई अभियान चलाया।
समूह के विद्यार्थी अमन, अंशु, अर्चना, अंकिता, चंद्रशेकर, हिमांशी, खूबचंद, कुणाल, राहुल, प्रतीमा, भूषण, अभिनाश ने तालाब के जलभराव वाली सतह, किनारों और आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, खरपतवार तथा अन्य ठोस कचरा हटाया। कार्य महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन, डॉ. शिवाजी लिमजे के मार्गदर्शन में हुआ।





