Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव, कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलन समारोह 26 अक्टूबर को कान्यकुब्ज सांस्कृतिक भवन कौरिनभाठा राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अन्नकूट के स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पूर्वान्ह 11:30 बजे से वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के समानान्तर में ही समाज के संरक्षक डॉ अरूण शंकर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी जारी रहेगा। बच्चों की फैंसी ड्रेस नृत्य क्विजलेखन चित्रकला एवं महिलाओं की रंगोली श्रीफल सजाओ एवं गीत गायन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दोपहर बाद प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। प्रतिभावान विद्यार्थियों को पदक एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version