छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनंदगांव : आज से बेमियादी हड़ताल पर समिति के कर्मचारी, खरीदी की तैयारी लड़ाखड़ाएगी…

राजनंदगांव . सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ के कर्मचारी 3 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके चलते धान खरीदी का ट्रायल रन लड़खड़ा जाएगा।

प्रशासन की ओर से सोमवार से धान खरीदी का पूर्वाभ्यास कराया जाना है, पर कर्मचारी इसमें भाग नहीं लेंगे। इससे तैयारी प्रभावित होगी। इधर प्रशासन की ओर से कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए 96 खरीदी केन्द्रों में से 46 केन्द्रों में ही प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर के महासचिव ईशवर श्रीवास ने बताया कि चार सूत्रीय मांगों के संबंध में सरकार से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। विगत वर्ष 2024 में भी आंदोलन पर थे, जिस पर राज्य सरकार ने धान सूखत के संबंध में लिखित में दिया था कि सूखत की भरपाई सरकार करेगी लेकिन उसका अभी तक कोई पालन नहीं हुआ है। प्रदेश के सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारी ठगा महसूस कर रहे हैं।

चार सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से धान खरीदी मुय मुद्दा है। सरकार के द्वारा धान खरीदी केंद्रों से धान का समय में परिवहन नहीं कराती है। समिति में जो धान वजन शॉर्टेज होता है, उसकी राशि समिति के कमीशन से काट ली जाती है जिससे समिति में काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। समिति के अन्य खर्च के लिए राशि नहीं है।

समिति के ऊपर मार्कफेड का देनदारी निकल रहा है। प्रदेश के 2739 धान खरीदी केन्द्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की आउटसोर्सिंग भर्ती सरकार कर रही है जो पूर्णता गलत है, कंप्यूटर ऑपरेटर समितियों में लगभग 18 वर्षों से कार्यरत हैं, आउटसोर्सिंग बंद करके ऑपरेटरो के लिए विभाग तय कर नियमित किया जाए।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.