छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा म्युनिस्पल स्कूल में आयोजित होने वाले भव्य दशहरा उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर दशानन का दहन होगा, इसके पूर्व भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें बॉलीवुड की फेमस सिंगर असीस कौर अपनी आवाज की जादू का जलवा बिखेरेंगी। असीस कौर को सुनने लोगों में आपार उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। उन्हांेने बताया कि दर्शकांे को सुविधा के मददेनजर पर्याप्त बेरिकेटिंग व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही त्रिस्तरीय बैठक व्यवस्था की गयी है, ताकि दर्शकों को असुविधा न हो। श्री कोठारी ने बताया कि इस बार 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन होगा। वहीं एआई तकनीक से होने वाली कम्प्यूटराईज आतिशबाजी दर्शकांे को मंत्रमुग्ध कर देगी। आतिशबाजांे की टीम मुंबई से पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इसी तरह लोकसभा सांसद संतोष पाण्डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, अशोक शर्मा, खुबचंद पारख सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

युवाओं में क्रेज

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए मुंबई से आ रही असीस कौर का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। असीस कौर (जन्म 26 सितंबर 1988) एक भारतीय गायिका हैं। उन्होंने इंडियन आइडल और आवाज पंजाब दी सहित कई सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लिया है। 2021 में, तनिष्क बागची के साथ शेरशाह का उनका गाना रतन लंबियाँ बहुत हिट हुआ। उन्होंने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक आईफा पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने पाँच साल की उम्र में गुरबानी गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने तमंचे के दिलदारा रीप्राइज से बॉलीवुड में शुरुआत की। तब से, उन्होंने कई बॉलीवुड गानों पर विभिन्न संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें केसरी का (वे माही), ड्राइव का (मखना), सिम्बा का (बंदेया रे बंदेया) और (तेरे बिन), लवयात्री का (अख लड़ जावे) और (चोगाड़ा) और कपूर एंड संस का (बोलना) शामिल हैं। इसके अलावा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (टाइटल ट्रैक), मखना (ड्राइव), और उनका हालिया हिट इश्क में (नादानियाँ) जैसे गीतों को सुनने युवाआंे में गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

Rajnandgaon: कल होगा दशानन का दहन …. असीस कौर को सुनने लोगों में भारी उत्साह

प्रशासन ने कसी कमर

विजयादशमी रावण दहन उत्सव के व्यवस्थित आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारीयां कर ली है। कार्यक्रम को देखते हुए कई मार्गों को डायवर्ट कर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल होने पहुंचे लोगांे के लिए म्युनिसिपल स्कूल के सामने फ्लाई ओव्हर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह महावीर चौक से भगत सिंह चौक के बीच फ्लाई ओव्हर के नीचे (मोटर सायकल पार्किंग), गुरूनानक चौक के पास फ्लाई ओव्हर के नीचे एवं गुरूद्वारा के पास, पुराना अस्पताल, बूढ़ा तालाब के पास, शीतला मंदिर नया मार्ग के किनारे भी पार्किंग स्थल बनाया गया है।

प्रवेश के लिए दो द्वार, पास अनिवार्य

आयोजन समिति के द्वारा इस बार व्यवस्था को पहले से और भी बेहतर किया गया है। आयोजन स्थल में प्रवेश के लिए इस बार भी प्रमुख रूप से दो द्वार बनाए गए हैं। कार्यक्रम में वीआईपी दीर्घा के लिए प्रवेश गेट क्रमांक 1 जीई रोड लॉ कॉलेज के सामने से मिलेगा। इस द्वार से केवल वीआईपी कार्ड धारको को ही प्रवेश मिलेगा। इस कार्ड में दो लोग कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकते हैं, अन्य कार्डधारी यहां से प्रवेश नहीं कर पाएंगें। इसके अलावा फैमली पास धारको को आयोजन स्थल में प्रवेश गेट क्रमांक 2 फव्वारा चौंक कांच घर के सामने से मिलेगा। इस गेट से केवल फैमिली पास धारक ही प्रवेश कर पाएंगे। खास बात यह है कि इस द्वार से प्रवेश के लिए दर्शकों को परिवार के साथ अनिवार्य है। इस कार्ड में परिवार के चार लोग एक साथ प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन एक साथ आने वाले चार युवक या पुरूषों को फैमिली पास से प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोजन समिति ने दर्शको को असुविधा से बचने के लिए कार्ड में दिए निर्देशांे का पालन करने और पूर्व निर्धारित द्वार से ही प्रवेश करने करने का आग्रह किया है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने लोंगों से आयोजन समिति की व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi