
Rajnandgaon : कल से हुई धान खरीदी की शुरुआत…
मानपुर, राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुईं। विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियो ने मोहला धान उपार्जन केन्द्र में छत्तीसगढ़ महतारी, तौल मशीन एवं बांट का विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।
इस दौरान कलेक्टर तुलिका प्रजापति, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित आम नागरिक उपस्थित रहें। जिले की 19 समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी आज से प्रारंभ हुई। राज्य शासन द्वारा किसानों से इस वर्ष 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सहूलियत होगी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र हेतु खरीदी केन्द्र प्रभारी सहित नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।
उपार्जन कार्य की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए जांच चौकी स्थापित करने सहित सतत निगरानी के लिए कर्मचारियों की रोस्टर अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। धान खरीदी केन्द्रों में बारदाने की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्था किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से की जाएगी।






