
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत…
राजनांदगांव । रेल्वे स्टेशन में बीते 17 सितम्बर को बीमार स्थिति में पाए गए व्यक्ति को पेंडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती किया गया था । आज उक्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस बीमार व्यक्ति के परिजनों का पता कर रही है, किन्तु अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। हॉस्पिटल में अज्ञात व्यक्ति के शव को मर्चुरी में रखा गया है। यदि कोई इन्हें जानता हो तो पेंडी हॉस्पिटल या आर पी एफ राजनांदगांव से संपर्क कर सकता हैं।





