Site icon Kadwaghut

Rajnandgaon : कथित आरटीआई कार्यकर्ता से कुल 1 लाख 68 हजार रुपए ले ली छात्रावास अधीक्षकों ने शिकायत दर्ज कार्रवाई…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव, खैरागढ़ की कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर छात्रावास अधीक्षकों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। कार्यकर्ता ने दबाव बनाकर 52 अधीक्षकों से 1 लाख 68 लाख रुपए की अवैध वसूली भी की। जिसकी शिकायत के बाद मोहला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के छात्रावास अधीक्षकों ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया​ कि खैरागढ़ के दाउचौरा में रहने वाली विजयलक्ष्मी ने सभी छात्रावासों में सूचना का अधिकार लगाया। जिसमें मिली जानकारी में कई त्रुटि होने की बात कहकर अधीक्षकों को उच्चाधिकारियों की शिकायत से बचाने के लिए 3-3 हजार रुपए की मांग की। 52 अधीक्षकों ने कथित आरटीआई कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी को कुल 1 लाख 68 हजार रुपए की राशि दे दी। इसके बाद सभी अधीक्षकों ने एकराय होकर मामले की शिकायत मोहला थाने में की। इसके बाद मोहला पुलिस ने उक्त महिला पर धारा 308 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version