Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: लापरवाह वाहन चालक ने मारी ठोकर: पति-पत्नी घायल, मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 37 ब्राम्हणपारा निवासी दिनेश तिवारी और उनकी पत्नी रमा तिवारी गुरुवार (2 अक्टूबर 2025) को कल्याण आश्रम दर्शन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय उनके साथ सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग पौने 12 बजे वे अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG 08 AC 6672) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डोंगरगांव की ओर से तेज व लापरवाहीपूर्वक आ रहे वाहन (क्रमांक CG 08 AE 9522) के चालक प्रीतम सोनी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। दिनेश तिवारी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गंभीर चोट आई है, जबकि रमा तिवारी को भी दाहिने पैर में चोट लगी है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पेंड्री में भर्ती कराया गया है। परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version