छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : लोहे का सरिया चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़. ठेलकाडीह पुलिस ने चोरी के मामले में 24 घंटे में ही आरोपियों की पतासाजी के बाद गिरप्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी मुताबिक महरूमकला निवासी दिलीप पारख ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि मकान बनवाने के लिए 17 क्विंटल लोहे का सरिया खरीदकर घर के सामने आंगन में खुले में रखा था। सुबह सोकर उठा तो देखा कि सामने रखे सरिया ढेर में से 5 बंडल लोहे का सरिया वजन करीबन साढे़ तीन क्विंटल कीमती करीबन 17500 रू नहीं था।

अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सूचना के बाद पुलिस ने पीलेश्वर ऊर्फ पीलू वर्मा 22 साल महरूमकला, मुकेश वर्मा 27 साल महरूमकला द्वारा सरिया को मुकेश वर्मा के घर लकड़ी से ढककर छुपाकर रखने की सूचना पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिससे पूरा मामला खुल गया।

Related Articles

Back to top button